जीटी रोड पर समालखा के पास गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां तीन वाहनों की टक्कर के बाद आग लगने से एक युवती जिंदा जल गई व महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसा दिल्ली लेन पर उत्सव गार्डन के सामने करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
ईरान के खिलाफ जंग का आज यानी शुक्रवार को 14वां दिन है। इस बीच अमेरिकी सेना का एक केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया। यह घटना ईरान के खिलाफ चल रहे संयुक्त अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान आॅपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुई।
मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर आज सुबह से मां वाग्देवी का पूजन किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पर सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो गया है। सुबह वेदारंभ संस्कार के साथ की इसकी शुरुआत हो गई है।
अपनी बेबाक बोली और हाजिर जवाबी के लिए दुनिया में चर्चित बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल,उत्तरप्रदेश के बांदा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसा बयान दिया है कि सुर्खियों में आ गया।
नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। चुनाव अधिकारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा- नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। वह पार्टी के 12वें अध्यक्ष बने हैं।

















